एमवीए सरकार के नौकर की तरह काम कर रही मुंबई पुलिस : देवेंद्र फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया पर शिवसैनिकों द्वारा कथित “हमले” को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शहर की पुलिस महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार के नौकरों की तरह काम कर रही है। फडणवीस ने इस संबंध में केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को एक पत्र लिखा है।

इसे भी पढ़ें: दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में तेजी, सेंसेक्स 658 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,160 के करीब

फडणवीस के मुताबिक, राणा दंपति से मिलने के बाद सोमैया ने पुलिस को बताया कि उन पर हमला किया जा सकता है। उन्होंने उपनगरीय मुंबई के खार पुलिस थाने (जहां दंपति को गिरफ्तारी के बाद ले जाया गया था) के बाहर जमा भीड़ को तितर-बितर किए जाने की मांग की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को आसन्न खतरे के बारे में सूचित करने के बावजूद भीड़ को तितर-बितर नहीं किया गया और सोमैया पर हमला हुआ।

प्रमुख खबरें

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य

Agar Malwa Road Accident: PM Narendra Modi ने जताया दुख, PMNRF से मुआवजे का किया ऐलान