मुंबई पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में कोलकाता से दंत चिकित्सक को पकड़ा, दो बच्चों को बचाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2025

मुंबई पुलिस ने दो बच्चों की तस्करी के सिलसिले में कोलकाता से एक महिला दंत चिकित्सक को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि वडाला ट्रक टर्मिनस पुलिस थाने की एक टीम ने पिछले सप्ताह आरोपी रेशमा संतोष कुमार बनर्जी को गिरफ्तार किया और इस अभियान में दो साल के एक लड़के और तीन साल की एक लड़की को भी बचाया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बाद में बच्चे के पिता और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने बच्चे को ओडिशा के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक महिला को बेच दिया था।

इस साल पांच अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि महिला भुवनेश्वर में दांतों के एक अस्पताल में काम करती है और शहर पहुंचने पर उन्हें महिला के बारे में और कोलकाता में उसके ठिकाने के बारे में पता चला।

पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और शिकायतकर्ता के नाती और एक अज्ञात तीन वर्षीय बच्ची को छुड़ा लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला और बच्चों को मुंबई लाया गया और 13 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है