Mumbai Police ने एयरलाइन को धमकी भरे ट्वीट के मामले में 12वीं कक्षा के छात्र को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2023

मुंबई। मुंबई पुलिस ने गुजरात से 12वीं कक्षा के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। उसने कथित रूप से ट्वीट कर दावा किया था कि विमानन कंपनी ‘अकासा एयर’ का विमान ‘गिर जाएगा।” एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ट्वीट के बाद, निजी कंपनी ने मुंबई में हवाई अड्डा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 18 वर्षीय छात्र ने ट्वीट किया था, “ अकासा एयर बोइंग 737 मैक्स (विमान) गिर जाएगा।” अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पता लगाया कि ट्वीट का ‘इंटरनेट प्रोटोकॉल’ (आईपी) पता गुजरात के सूरत का है जिसके बाद पुलिस की एक टीम वहां भेजी गई तथा 27 मार्च को छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप