Tamil Nadu में VB-G-RAM-G योजना से जुड़े परिवारों को मिलेंगे 25 अतिरिक्त कार्यदिवस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026

तमिलनाडु सरकार ने वीबी-जीरामजी योजना के तहत 125 दिनों का रोजगार पूरा करने वाले पात्र ग्रामीण परिवारों के लिए राज्य कोष से 25 अतिरिक्त दिनों के सवैतनिक रोजगार की घोषणा की है। मंगलवार को आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक आदेश के अनुसार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 (मनरेगा) को निरस्त किए जाने के बाद केंद्र सरकार ने देशभर में ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (वीबी-जीरामजी) योजना शुरू की।

अतिरिक्त 25 दिन के रोजगार में उन परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनकी मुखिया महिलाएं हैं। इसके अलावा अकेली महिलाओं, दिव्यांग सदस्यों वाले परिवारों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के परिवारों तथा अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वनवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के तहत लाभार्थियों को भी प्राथमिकता मिलेगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के आयुक्त को चेन्नई को छोड़कर सभी जिलों में राशि वितरित करने के लिए अधिकृत किया गया है।

प्रमुख खबरें

Assam के बोंगाईगांव में 204 साल बाद मिला दुर्लभ Ardisia Colorata पौधा

मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं, मार सकते हैं... Sheikh Hasina ने बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश

फिल्म Ramayana को खुले दिमाग से देखें, VFX में कमियां न निकालें: अभिनेता Yash

Fiber और Protein के मामले में Quinoa vs Brown Rice क्या बेहतर, कैसे करें डाइट में शामिल