मुंबई पुलिस ने Baba Siddiqui हत्या मामले में आरोपियों के खिलाफ मकोका लगाया

By Prabhasakshi News Desk | Nov 30, 2024

मुंबई । मुंबई पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की धाराएं लगाई हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अपराध शाखा ने अब तक इस मामले में कथित मुख्य शूटर शिव कुमार गौतम सहित 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बिना विस्तृत जानकारी दिए बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में मकोका की धाराएं लगाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि मकोका के तहत पुलिस के समक्ष दिए गए इकबालिया बयान अदालत में सबूत के तौर पर स्वीकार्य हैं। मकोका के तहत जमानत मिलना भी मुश्किल है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री 66 वर्षीय सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उनके बेटे व विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। संदिग्ध मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोनकर और जीशान मोहम्मद अख्तर अब भी फरार हैं।

प्रमुख खबरें

Formula 1 का बड़ा फैसला, ईरान युद्ध के खतरे के बीच Bahrain और Saudi की रेस कैंसिल

Sarfaraz Ahmed का क्रिकेट को अलविदा, अब संभालेंगे Pakistan Test Team के Head Coach की बड़ी जिम्मेदारी!

West Bengal Elections Date | पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी, 4 मई को आएगा फैसला, जानें आपके राज्य में कब होगा मतदान

Failed ATM Transaction पर Axis Bank को फटकार, Consumer Court ने 8 साल बाद दिलाया इंसाफ और मुआवजा