Mumbai Police ने सीएमओ पर लगाए गए आरोपों को लेकर संजय राउत को नोटिस भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2023

मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत को शनिवार को नोटिस जारी कर उनसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के संबंध में अपने आरोपों से संबंधित सबूत पेश करने को कहा। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने संजय राउत को नोटिस जारी किया है और उनसे मुख्यमंत्री कार्यालय के संबंध में लगाए गए आरोपों पर सबूत जमा करने को कहा है। जैसे ही संजय राउत सबूत सौंपेंगे, हम इस मामले की जांच शुरू करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: OP Rajbhar ने थामा NDA का दामन, गृह मंत्री अमित शाह ने किया ऐलान

अधिकारी ने बताया कि यह नोटिस राउत के उन आरोपों पर जारी किया गया है जिसमें उन्होंने सीएमओ पर जेलों में बंद अपराधियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। संजय राउत ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री कार्यालय जेलों में बंद अपराधियों के साथ संवाद कर रहा है। उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही अपने दावे के समर्थन में सबूत पेश करेंगे। अधिकारी ने कहा, ‘‘ सबूत जमा करने के लिए राउत को कोई विशेष दिन और समय नहीं दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Lakhisarai में अवैध शराब के अड्डे पर Raid के दौरान हमला, 4 पुलिसकर्मी घायल

KL Rahul का दिल जीतने वाला अंदाज, Game Changer में जीता Smartphone अधिकारी को दिया

Thane Court ने दही हांडी के दौरान पुलिस पर हमले के 21 आरोपियों को बरी किया

कर्नाटक के Hassan में फाइलें पास करने के नाम पर रिश्वतखोरी, HD Kumaraswamy ने लगाए गंभीर आरोप