Mumbai Metro: मेट्रो रेल स्टेशन के निकट मिट्टी धंसने के मामले में निजी ठेकेदार, क्षेत्र अभियंता गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2023

मुंबई। मुंबई पुलिस ने उपनगरीय बोरीवली के मगाठाणे में मेट्रो रेल स्टेशन के पास इस सप्ताह मिट्टी धंसने की घटना के सिलसिले में एक ठेकेदार और निजी निर्माण परियोजना के क्षेत्र अभियंता को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के अधिकारियों ने कस्तूरबा मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह के प्रारंभ में भारी बारिश के बाद मेट्रो लाइन-7 पर मगाठाणे स्टेशन के निकट खुदाई वाले स्थान पर मिट्टी धंस गई थी।

इसे भी पढ़ें: इंडिगो की संचालक फर्म का पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

‘पाइलिंग’ किसी निर्माणाधीन इमारत के नीचे जमीन में नींव खोदने या गहरा करने की प्रक्रिया है। महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एममएमओसीएल), एमएमआरडीए और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को जांच की, जिसमें उन्होंने पाया कि मगाठाणे स्टेशन के ‘प्रवेश/निकास 2’ के निकट जल निकासी चैंबर के पास बिल्डर ने यह खुदाई कार्य किया था, जिसके कारण आसपास की मिट्टी धंस गई और चैंबर की दीवार को नुकसान पहुंचा। एमएमएमओसीएल ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस घटना से मेट्रो सेवाओं के सामान्य संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Kaur ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, Smriti Mandhana संभालेंगी कमान

बीआरएस नेता की गिरफ्तारी पर भड़के KT Rama Rao, Rahul Gandhi पर साधा निशाना

Uruguay ने अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में India को 6-1 से हराया

PM Narendra Modi ने ITLA गठन और SME वृद्धि कोष को बताया अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा कदम