मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की मिसिंग लिंक परियोजना आधुनिक इंजीनियरिंग का चमत्कार है: फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2025

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की निर्माणाधीन “मिसिंग लिंक” परियोजना को आधुनिक इंजीनियरिंग का चमत्कार बताया और कहा कि यह घाट खंड के लिए एक उपमार्ग होगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना में भारत की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग शामिल है, जिसकी लंबाई नौ किलोमीटर और चौड़ाई 23 मीटर होगी। उन्होंने कहा कि इसमें 185 मीटर ऊंचा देश का सबसे ऊंचा सड़क पुल भी शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि अब तक 94 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है तथा शेष निर्माण कार्य भी शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में समर्पण के लिए अभियंताओं और श्रमिकों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि ‘मिसिंग लिंक’ के चालू होने से मुंबई और पुणे के बीच यात्रा का समय 30 मिनट कम हो जायेगा। उन्होंने कहा कि यह घाट खंड के लिए एक उपमार्ग होगा, जिससे दुर्घटनाएं कम होंगी, ईंधन दक्षता बेहतर होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने परियोजना को आमूल-चूल बदलाव लाने वाला बताया।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है