मानसून मेहरबान, मुंबईकर परेशान, सड़कें बन गई तालाब, पवई झील ओवरफ्लो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2020

मुंबई। मुंबई और इसके आसपास के जिलों में लगातार तीसरे दिन रविवार को भी मूसलाधार बारिश जारी रही जिसकी वजह से शहर के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि मूसलाधार वर्षा के कारण पवई झील पूरी तरह से भर गई है और उससे पानी बाहर बह रहा है। मुंबई पुलिस ने लोगों से समुद्र तट और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे तक अभी मूसलाधार वर्षा जारी रहने का अनुमान लगाया है। उसने महाराष्ट्र-गोवा तट पर मछुआरों से समुद्र में नहीं जाने को कहा है। मुंबई के चेंबूर, वडाला, धारावी, अंधेरी, हिंदमाता जंक्शन, खार सबवे, मिलन सबवे और दहिसार सबवे में जलजमाव की सूचना है। 

इसे भी पढ़ें: भारी बारिश से मुंबई बेहाल, निचले इलाकों में जलजमाव

मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में भी पिछले तीन दिन से भारी बारिश हो रही है। आईएमडी ने कहा है कि राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिन तक भारी बारिश जारी रहेगी और सोमवार और मंगलवार को महाराष्ट्र-गोवा तट पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड के साथ ही कोंकण महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में अगले दो दिन में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसमें कहा गया है कि पुणे, नासिक, धुले, जलगांव, नंदुरबार, सातारा, कोल्हापुर, परभणी, नांदेड़ और हिंगोली में भी भारी बारिश होने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter