मुंबई के डिब्बा वालों ने प्रिंस हैरी के लिए पगड़ी, मेगन के लिए खरीदी साड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2018

मुंबई। ब्रिटेन में प्रिंस हैरी और अदाकारा मेगन मर्केल की शाही शादी में एक उपहार मुंबई के मशहूर डिब्बेवालों की ओर से भी होगा जिन्होंने दू ल्हे के लिए पगड़ी और दुल्हन के लिए साड़ी खरीदी है। अपनी दैनिक गतिविधियों पर विराम लगाते हुए डिब्बेवालों ने मध्य मुंबई के लाल बाग इलाके से पारंपरिक मराठी साड़ी और कोल्हापुर का मशहूर पेठा खरीदा , जो विभिन्न रंगों में आता है। उन्होंने प्रिंस हैरी के लिए केसरी रंग की पगड़ी भी खरीदी।

हैरी (33) और मेगन (36) विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में 19 मई को दांपत्य सूत्र में बंधेंगे। हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स की शादी में मुंबई के डिब्बेवालों को आमंत्रित किया गया था। प्रिंस चार्ल्स की वर्ष 2003 में मुंबई यात्रा के दौरान डिब्बेवालों और शाही परिवार के बीच संबंध तब स्थापित हुआ था, जब चार्ल्स ने काम करने के तरीके से प्रसन्न होकर डिब्बावालों की तारीफ की थी। इसके बाद वर्ष 2005 में प्रिंस चार्ल्स और कैमिला की शाही शादी में उन्हें आमंत्रित किया गया था।

मुंबई डिब्बावाला संघ के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने कहा, ‘हमने शाही जोड़े के लिए पारंपरिक तोहफे खरीदे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम हैरी को कुर्ता-पायजामा तथा पगड़ी और मेगन को पारंपरिक नौ गज की पैठनी साड़ी, मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां उपहार में दे रहे हैं।’ शादी का जश्न मनाने के लिए डिब्बेवाला मुंबई के कुछ सरकारी अस्पतालों में मरीजों के रिश्तेदारों को मिठाइयां भी बांटेंगे।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA