Mumbai के साकीनाका में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, चार लोग झुलसे

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026

मुंबई के अंधेरी इलाके के साकीनाका में मंगलवार शाम कबाड़ के एक गोदाम में भीषण आग लगने से चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दशहरे के दिन महानगर में आग लगने की यह तीसरी घटना है।

उनका महानगरपालिका के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज जारी है। आग से उठता घना काला धुआं दूर से ही आसमान में दिखाई दे रहा था, जिससे झुग्गी-बस्ती बहुल इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे थे।

अभियान में कम से कम आठ दमकल गाड़ियों और अन्य वाहनों को लगाया गया था। महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर दमकलकर्मियों के अलावा पुलिस, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के कर्मचारी, एंबुलेंस और वार्ड कर्मचारियों को भी तैनात किया गया। इससे पहले दिन में मुंबई के कुर्ला इलाके में 13 मंजिला रिहायशी इमारत की बिजली की ‘डक्ट’ में आग लग गई थी, जिसमें तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए थे।

दक्षिण मुंबई में भुलाभाई देसाई रोड स्थित प्रमुख डिपार्टमेंटल स्टोर अमरसन्स में भी आग लग गई थी। कबाड़ के गोदाम में आग लगने की घटना के बाद इन तीन घटनाओं में से दो में घायल हुए लोगों की कुल संख्या 13 हो गई है।

प्रमुख खबरें

Hyderabad Dandiya Event में लाइटिंग ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, तीन आरोपी अरेस्ट

Manchester United से Cristiano Ronaldo के अलग होने पर Erik ten Hag ने किया खुलासा

Noida Sports City में 70 प्रतिशत जमीन पर खेल सुविधाएं, संशोधित मास्टर लेआउट को मंजूरी

Kullu में पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, BJP प्रवक्ता राकेश जामवाल ने सरकार को घेरा