T20 मुंबई लीग के लिए हुई निलामी, पांच लाख में बिके सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2019

मुंबई। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को टी20 मुंबई लीग के दूसरे सत्र के लिये आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब ने शनिवार को पांच लाख रूपये में खरीदा। सचिन तेंदुलकर इस लीग के ब्रांड दूत हैं। सुजीत नायक को भी पांच लाख रूपये के मूल्य में खरीदा गया। नीलामी में अर्जुन को आल राउंडर वर्ग में एक लाख रूपये के आधार मूल्य में शामिल किया गया। बायें हाथ के तेज गेंदबाज और बल्लेबाज अर्जुन भारत की अंडर-19 टीम के लिये अनधिकृत टेस्ट में खेल चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर का लोकपाल को जवाब, MI से नहीं लिया आर्थिक लाभ

कई टीमों ने उनके लिये बोली लगायी। पर नार्थ मुंबई पैंथर्स ने पांच लाख रूपये की सबसे ऊंची बोली लगायी जिसके बाद नीलामी करा रहे चारू शर्मा ने दो नयी टीमों - आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब और ईगल थाणे स्ट्राइकर्स - को बराबरी करने के मौके (ओटीएम) का विकल्प दिया। दोनों टीमों ने ओटीएम का विकल्प चुना जिससे एक बैग में दो कार्ड रखे गये और मुंबई क्रिकेट संघ तदर्थ समिति के सदस्य उन्मेश खानविलकर ने एक कार्ड चुना जो आकाश टाइगर्स का था जिससे उन्होंने जूनियर तेंदुलकर को हासिल किया। लीग 14 मई से वानखेडे स्टेडियम में शुरू होगी। 

प्रमुख खबरें

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह

UP-112 की PRV ने दिवाली पर 2.05 लाख से अधिक जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे