मुंबई: स्कूल की रसोई में आग लगने से तीन घायल, सटीक कारणों का पता नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2022

मुंबई के दादर इलाके में दो मंजिला स्कूली इमारत की रसोई में बुधवार सुबह आग लगने की घटना में तीन लोग घायल हो गए। दमकल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह पांच बज कर 21 मिनट पर विद्यालय की इमारत की दूसरी मंजिल पर एक प्रोग्राम हॉल की रसोई में आग लग गई, जो बिजली के तारों, एलपीजी गैस सिलेंडर के मुख्य वाल्व, खाने-पीने की चीजों और कपड़ों तक ही सीमित रही। उन्होंने बताया कि दूसरी मंजिल की छत का कुछ हिस्सा ढह गया।

इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट का गहलोत पर वार, मानगढ़ रैली के बाद गुलाम नबी आजाद से कर दी मुख्यमंत्री की तुलना

अधिकारी ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियां, पानी का एक टैंकर और एक एंबुलेंस मौके पर भेजी गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सायन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि क्रमश: 26, 38 और 50 साल की आयु के तीन लोग घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है।

प्रमुख खबरें

China Open Badminton: PV Sindhu का सफर थमा, Chen Yufei ने 90 मिनट चले कांटे के मुकाबले में दी मात

अमेरिका यूक्रेन में निरर्थक जंग समाप्त करने में मदद के लिए तैयार, लेकिन समझौता आसान नहीं: मार्को रूबियो

अल्फाबेट ने रचा इतिहास: AI और Cloud के दम पर Google की पेरेंट कंपनी को $112.1 Billion का रिकॉर्ड लाभ

Red Sea में Tension के बीच Crude Oil $100 के पार, Global Market में बढ़ी महंगाई की चिंता