Mumbai: Vistara की उड़ान को बम की धमकी के बाद आपात स्थिती में उतारा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2024

पेरिस से 306 यात्रियों को लेकर मुंबई आ रही विस्तारा की एक उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद मुबंई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिती में उतारा गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विस्तारा ने एक बयान में पुष्टि की कि दो जून 2024 को पेरिस से मुंबई के लिए संचालित होने वाली एयरलाइन की उड़ान यूके 024 में सवार हमारे कर्मचारियों ने सुरक्षा संबंधी खामी के बारे में जानकारी दी जिसके बाद एयरलाइन ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया।

बयान में कहा गया कि विमान मुबंई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर चुका है और विमानन कंपनी सभी अनिवार्य जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग कर रही है।

प्रमुख खबरें

AAP में भगदड़ पर Congress का तंज, Jairam Ramesh बोले- Modi की Washing Machine लौट आई

भारत-चीन को नरक बताना ट्रंप को पड़ा भारी! गुस्से में आए बड़े देश!

Iran के Supreme Leader Mojtaba Khamenei का Human Chain वाला राज, Tracking से बचने की अनोखी तरकीब

US-Iran तनाव के बीच Pakistan बना नया अखाड़ा? Army Chief मुनीर से मिले ईरानी विदेश मंत्री