भारी बारिश से मुंबई पानी-पानी, लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2020

मुम्बई। शहर में रातभर भारी बारिश के बाद पटरियों पर पानी भरने से मंगलवार सुबह मुम्बई और उपनगर में कुछ मार्गों पर लोकल ट्रेन सेवाएं निलंबित करनी पड़ी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुम्बई के उप महानिदेशक के. एस. होसालिकर ने बताया कि पश्चिमी उपनगरों में सांताक्रूज वेधशाला सोमवार रात से 254 मिमी और दक्षिणी मुम्बई के कोलाबा वेधशाला में इस दौरान 220 मिमी बारिश दर्ज की गई। मध्य रेलवे के प्रमुख जनसम्पर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने ट्वीट किया, ‘‘ भारी बारिश से वडाला और परेल उपनगर में जलभराव की वजह से प्रमुख लाइन और हार्बर लाइन पर कुछ सेवाएं निलंबित करनी पड़ीं। हालांकि वाशी तथा पनवेल के बीच और ठाणे तथा कल्याण से आगे शटल सेवाएं जारी हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत