Mumbai weather: IMD ने जताई भारी बारिश की संभावना, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, राज्य के लिए Red Alert की घोषणा

By रितिका कमठान | Jul 24, 2024

मुंबई में लगातार बारिश के कारण लोगों को परेशानियां काफी अधिक बढ़ गई है। रिहायशी इलाकों और सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को भारी बारिश और आंधी के पूर्वानुमान जताया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण, गोवा और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ तटीय इलाकों में बुधवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, आज के लिए मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने लोगों से शहर के तटीय क्षेत्रों से दूर रहने का आग्रह किया है और नागरिकों को चेतावनी दी है कि जब तक कोई आपातकालीन स्थिति न हो, वे अपने घरों से बाहर न निकलें।

 

मुंबई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मुंबई पुलिस ने शहर के निवासियों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें उनसे दिन भर घर में रहने और ज़रूरत पड़ने पर एहतियाती उपाय करने का आग्रह किया गया है। आपात स्थिति के लिए, निवासियों को आपातकालीन नंबर 100 पर कॉल करने का निर्देश दिया गया है। राज्य भर में भारी वर्षा को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बचाव और राहत दल तैनात किए हैं। मुंबई के अलावा, एनडीआरएफ की टीमों को वसई (पालघर), ठाणे, घाटकोपर, पवई (कुर्ला), महाड (रायगढ़), खेड़ और चिपलून (रत्नागिरी), कुडाल (सिंधुदुर्ग), कोल्हापुर, सांगली और सतारा में तैनात किया गया है।

अगले पांच दिनों में न केवल महाराष्ट्र, बल्कि पश्चिम, मध्य, पूर्व और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश होने का अनुमान है, साथ ही आंधी और बिजली भी चमकने की संभावना है। बुधवार सुबह दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में भारी से बेहद भारी बारिश हुई और आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए राष्ट्रीय राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में