12 साल बाद घर वापसी करते ही रोनाल्डो ने दागे दो गोल, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने न्यूकासल को 4-1 से हराया

By अनुराग गुुप्ता | Sep 12, 2021

मैनचेस्टर। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने शनिवार को न्यूकासल यूनाइटेड के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 4-1 से जीत लिया है। 12 साल बाद लाल जर्सी पहनकर मैदान पर उतरने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कमाल का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 2 शानदार गोल दागे। आपको बता दें कि रोनाल्डो ने मैच के फर्स्ट हाफ से ठीक पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 12 साल और 124 दिन बाद गोल दागा था। 

इसे भी पढ़ें: मेस्सी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं सुनील छेत्री, पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया से लेते हैं सलाह, कोहली के साथ खाया है स्ट्रीट फूड 

मैनचेस्टर यूनाइटेड में रोनाल्डो की हुई वापसी

रोनाल्डो ने पहली बार 2003 में स्पोर्टिंग लिस्बन से यूनाइटेड के लिए करार किया था जब वह 17 साल के थे। अगले छह साल में उन्होंने 292 मैचों में 118 गोल दागे और दुनिया के सबसे खतरनाक स्ट्राइकरों में शुमार किए जाने लगे। उन्होंने 5 में से पहला फीफा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार तभी जीता था। रोनाल्डो 17.7 मिलियन डॉलर की फीस और 9.4 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त राशि पर मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़े हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश Rajya Sabha चुनाव में सपा उतारेगी तीसरा प्रत्याशी, मंगलवार को होगा नामांकन

Allahabad HC ने UP के 4 वरिष्ठ IAS अधिकारियों पर तय किए अवमानना आरोप

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच Delhi Police ACP Vivek Bhagat नहीं संभालेंगे ADCP का कार्यभार

Nizamabad में चाय दुकानदार ने पुलिस थाने में लगाई आग, Bheemgal में प्रदर्शन