गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर दिखा Munawar Faruqui का रोमांटिक अंदाज, बाहों में बाहें डालकर किस करते आये नजर

By एकता | May 11, 2022

रिएलिटी शो 'लॉक अप' (Lock Upp) का खिताब अपने नाम करने के बाद से स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) लगातार सुर्खियाँ बटोर रहे हैं। 'लॉक अप' के दौरान मुनव्वर अपनी रिलेशनशिप को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहे और जीत के बाद उन्होंने अपना प्यार जगजाहिर किया था। आपको बता दें कि मुनव्वर फारूकी नाजिल नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। नाजिल एक मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। 'लॉक अप' की जीत के बाद जश्न मनाते हुए दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

अब एक बार फिर मुनव्वर और उनकी गर्लफ्रेंड नाजिल सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, आज नाजिल का जन्मदिन हैं और उन्होंने बीती रात पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। इन तस्वीरों में मुनव्वर भी नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बैकलेस ब्रा में तेजस्वी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, ग्लैमरस अदाएं देखकर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए करण कुंद्रा


मुनव्वर काफी रोमांटिक अवतार में दिखाई दे रहे हैं और अपनी गर्लफ्रेंड पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। एक तस्वीर में मुनव्वर अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर उन्हें गुलाब का गुलदस्ता देते दिखें। वहीं एक अन्य तस्वीर में शीशे के सामने खड़े होकर दोनों एक दूसरे को गले लगाकर किस करते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बिकिनी पहनकर मौनी रॉय ने फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर, लेटेस्ट लुक देखकर लोगों ने मिया खलीफा से कर डाली तुलना


मुनव्वर और नाजिल एक दूसरे के प्यार में दुबे हुए काफी हॉट लग रहे हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। लोग तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं कई लोग कमेंट सेक्शन में नाजिल को भाभी कह रहे हैं। वहीं अन्य लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे