नगर निगम ने रजा मुराद को स्वच्छता का बनाया ब्रांड एंबेसडर, मंत्री ने आदेश पटलने का दिया निर्देश

By सुयश भट्ट | Jan 14, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल नगर निगम ने अभिनेता रजा मुराद स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। जिसके बाद नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस आदेश को पलट दिया है। मंत्री ने भोपाल नगर निगम कमिश्नर को फैसला पलटने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:चोरी की गई बकरी बनी सरकारी मेहमान, पुलिस कर रही है खातिरदारी 

दरअसल मंत्री भूपेंद्र सिंह की तरफ से विशेष सहायक राजेन्द्र सिंह सेंगर ने लेटर जारी किया है। जिसमें लिखा है कि मंत्री के संज्ञान में आया है कि नगर पालिक निगम भोपाल ने स्वच्छता के लिए फिल्म कलाकार रजा मुराद को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। जबकि ब्रांड अंबेसडर ऐसे व्यक्ति को बनाया जाना चाहिए जिसने स्वच्छता में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया हो या भोपाल की संस्कृति से भली-भांति परिचित हो।

जिसके बाद भूपेंद्र सिंह ने तत्काल आदेश को निरस्त करने और किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति जो भोपाल की संस्कृति से भली-भांति परिचित हो। जिसने स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। ऐसे व्यक्ति को ब्रांड एंबेसडर बनाया जाए। अब मंत्री ने भोपाल नगर निगम कमिश्नर को फैसला पलटकर नया ब्रांड एंबेसडर बनाने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख खबरें

गोवा में वोटर लिस्ट से नाम कटने की प्रक्रिया को पलटा नहीं जा सका क्योंकि... विरोध के बीच EC ने फॉर्म 7 का हवाला दिया

उत्तराखंड MBBS फर्जीवाड़ा: भोपाल का एजेंट धीरज गिरफ्तार, 5.5 लाख रुपये नकद बरामद

LPG की कीमत होने वाली है कम! भारत को कहां मिल गया गैस का भंडार?

Goa में होगी IPL 2027 Auction, तीन साल बाद भारत लौटेगा खिलाड़ियों का बाजार