भारत के डर से ईरान सीमा में जा छुपी मुनीर की आर्मी, पाक सेना की करतूत देख चौंक गई दुनिया

By अभिनय आकाश | Aug 18, 2025

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान कितनी बुरी तरीके से हारा है। इसका सबूत पहली बार तस्वीरों के जरिए सामने आई है। कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जो ये दर्शाती है कि कैसे पाकिस्तान ने मुंह की खाई है। जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था तो पाकिस्तान की सेना ईरान के शरण में जा पहुंची थी। मीडिया रिपोर्ट में कुछ सैटेलाइट तस्वीरें जारी की गई हैं और बताया गया कि पाकिस्तान की तीनों सेनाएं किस कदर डर गई थीं और उनके अंदर इतना खौफ आ गया था, जब भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर चलाया जा रहा था। मिसाइलें दागी जा रही थी और उनके आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया जा रहा था। आतंकियों को कुचला जा रहा था, उस दौरान वहां की सेना या तो बंकरों में छुप रहे थे या फिर ऐसी जगह जा रहे थे कि वो भारतीय टारगेट से बच पाएं और खुद को सुरक्षित रख पाएंं। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के पंजाब में यात्री ट्रेन पटरी से उतरी; एक व्यक्ति की मौत, कई यात्री घायल

शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने बढ़ते तनाव के दौरान पाकिस्तानी नौसेना की परिचालन तत्परता पर सवाल उठाए हैं। दक्षिणी नौसेना कमान के पूर्व कमांडर-इन-चीफ, वाइस एडमिरल एससी सुरेश बंगारा (सेवानिवृत्त), जिन्होंने स्वयं 1971 में कराची बंदरगाह पर हुए साहसिक हमले में भाग लिया था। उन्होंने कहा, यह देखते हुए कि आतंकवादी ढाँचे पर हमारा हमला 7 मई को हुआ था और पाकिस्तानी सेना की तीनों शाखाओं को पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए था, फिर भी अग्रिम पंक्ति के पाकिस्तानी युद्धपोतों को बंदरगाह में देखना उनकी कम परिचालन तत्परता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि वाणिज्यिक टर्मिनलों पर पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों के रुकने और ऑपरेशन के दौरान वाणिज्यिक विमानों की आड़ में पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए जाने के बीच एक पैटर्न है। 

 ऑपरेशन सिंदूर से ठीक छह महीने पहले, पाकिस्तानी नौसेना ने दावा किया था कि उसने एक नया निवारक हथियार — "स्वदेशी रूप से विकसित" P282 जहाज से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल शामिल कर लिया है। 350 किलोमीटर की घोषित मारक क्षमता और "उच्च परिशुद्धता" हमलों के वादे के साथ, इस परीक्षण को एक सैन्य जनसंपर्क वीडियो में दिखाया गया था जिसमें चीन निर्मित ज़ुल्फ़िकार-श्रेणी (F-22P) फ्रिगेट से इस मिसाइल को दागा गया था। फिर भी, जब मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ, तो कहानी कुछ और ही थी। अंतरिक्ष कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज़ से प्राप्त उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली व्यावसायिक तस्वीरों से पता चलता है कि उसके ज़ुल्फ़िकार श्रेणी के आधे फ्रिगेट, अन्य युद्धपोतों के साथ, ईरानी सीमा से मुश्किल से 100 किलोमीटर दूर ग्वादर में पश्चिम की ओर खड़े थे।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस