मुनीर को दरवाजे से भगा दिया! ट्रंप का पाक पर ऐसा बड़ा फैसला! शहबाज की उड़ी नींद

By अभिनय आकाश | Jan 16, 2026

पाकिस्तानी फेल़्ड मार्शल मुनीर और पाकिस्तान के साथ जिनको ट्रंप ने ऐसा झटका दिया है कि वो बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। झटका भी वो है कि पाकिस्तानियों का अमेरिकी सपना हमेशा हमेशा के लिए अब सपना ही रहने वाला है। मुनीर का दिल टूट गया है। शहबाज खून के आंसू रो रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान का ट्रंप बेवफा निकल गए हैं। मुनीर जिसके आगे दिन रात चमचागिरी कर रहे थे। उस ट्रंप ने धोखा दे दिया है। ट्रंप को रिझाने के लिए पाकिस्तान ने क्या-क्या नहीं किया। कभी नोबेल प्राइज के लिए नॉमिनेट कर दिया। कभी मुनीर सेल्समैन बन गए। कभी शहबाज विदेशों में माइक पर ट्रंप की तारीफ के कसीदे पढ़ने लगे। लेकिन ट्रंप ने उसका इनाम देने की जगह मुनीर और शहबाज को उसकी असली औकात दिखा दी। 

इसे भी पढ़ें: टैरिफ-टैरिफ चिल्ला रहे ट्रंप की नाक के नीचे भारत ने किया बड़ा खेल, BRICS में EU की एंट्री!

ट्रंप ने पाकिस्तान पर वीजा बैन लगा दिया है। यानी पाकिस्तान का कोई भी शख्स 21 जनवरी के बाद से अमेरिका का वीजा नहीं ले पाया। ये बैन दुनिया के 75 देशों पर लगाया गया है जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है। पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान पर भी यह लागू किया गया है। अमेरिका के मुताबिक इन सभी देशों के लोग अमेरिकी जनता के पैसे का फायदा उठाना चाहते हैं और अमेरिका पर बोझ बन जाते हैं। अब पाकिस्तान की आवाम यह सोच-सच कर परेशान है कि जिस ट्रंप को खुश करने के लिए मुनीर ने पूरा देश दांव पर लगा दिया। 

इसे भी पढ़ें: खामनेई ने निकाली मिसाइल, पाकिस्तान बनेगा पहला निशाना!

पाकिस्तानियों के लिए वीजा बैन का दुख और भी इसलिए बड़ा हो गया है क्योंकि इस लिस्ट में भारत का नाम शामिल नहीं है। पाकिस्तान को अपनी जगह ट्रंप ने तब दिखाई है जब कुछ ही दिन पहले मुनीर के आंख मारने वाले जनरल छाती पीट पीटकर कह रहा था कि पाकिस्तानियों की दुनिया में बड़ी इज्जत है। खैर, बोलने को मुनीर और उसके मनचले कुछ भी बोले। सच क्या है? दुनिया जानती है और यह भी जानती है उसकी इज्जत भिखारस्तान, आतंकिस्तान और कंगालिस्तान के अलावा और कुछ नहीं है। 

प्रमुख खबरें

DGTR ने चीन समेत 4 देशों से Aluminium उत्पादों पर शुरू की एंटी-डंपिंग जांच

Hamilton में बारिश के कारण तीसरा ODI रद्द, 5 मैचों की सीरीज में Team India 2-0 से आगे

Karnataka Congress ने विज्ञापनों पर खर्च किए 473 करोड़, BJP का हमला

Rajiv Gandhi की हत्या से दो माह पूर्व Rahul Gandhi ने जताई थी सुरक्षा पर चिंता, Sonia Gandhi का संस्मरण