Murali Sreeshankar ने लगाई 7.75 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग, पुर्तकाल एथलेटिक्स मीट में पहले स्थान पर रहे

By Kusum | Jul 20, 2025

भारत के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने मीटिंग माया सिदादे दो देसपोर्टो 2025 में देश का नाम रोशन किया है। ये एक वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंट टूर का ब्रॉन्ज-लेवल मुकाबला था। जिसमें श्रीशंकर ने 7.75 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया है। श्रीशंकर ने प्रतियोगिता की शुरुआत 7.63 मीटर की छलांग से की। इसके बाद उन्होंने दूसरे राउंड में 7.75 मीटर की छलांग लगाई, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास रहा। तीसरे प्रयास में उन्होंने 7.69 मीटर की छलांग लगाई और चौथा प्रयास फाउल रहा। उन्होंने पांचवें प्रयास में 6.12 मीटर और आखिरी राउंड में 7.58 मीटर की छलांग लगाई। पोलैंड के पिओत्र टारकोव्स्की दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के क्रिस मिटरव्स्की ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

2023 का सीजन श्रीशंकर के लिए मिला-जुला रहा। उन्होंने एशियन चैंपियनशिप के अलावा एशियन गेम्स, दोनों में सिल्वर मेडल जीते। इसके साथ ही उन्होंने बुडापेस्ट बर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया और यूजीन में डायमंड लीग फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया। 

प्रमुख खबरें

RD Burman Birth Anniversary: R.D. Burman के Classic Songs आज भी दिलों पर करते हैं राज, जानें दिलचस्प किस्से

Asian Games में Gold बचाने उतरेंगे Neeraj Chopra, Pakistani खिलाड़ी Arshad Nadeem से होगा महामुकाबला!

US विदेश मंत्री Marco Rubio का ऐलान, Israel-Lebanon ने ऐतिहासिक शांति समझौते पर किए साइन।

Shani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत पर होती है भगवान शिव की भी पूजा