महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: Pune में वोट डालकर Muralidhar Mohol ने किया सभी पांच सीटों पर जीत का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 23, 2026

केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल और पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महा विकास आघाडी (एमवीए) की उम्मीदवार हर्षदा देशमुख-जाधव ने शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र विधान परिषद की पुणे शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की उम्मीदवार हर्षदा देशमुख-जाधव के खिलाफ स्मिता जाधव को मैदान में उतारा है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने भी इस सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षित मतदाता सोच-विचार कर और हर पहलू पर विचार करने के बाद अपना फैसला करते हैं। मुझे विश्वास है कि महायुति गठबंधन सभी पांच सीटों पर जीत हासिल करेगा।’’ राज्य की 78 सदस्यीय विधान परिषद में पांच सीटों-तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों-के लिए द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं। ये निर्वाचन क्षेत्र हैं: पुणे संभाग स्नातक, नागपुर संभाग स्नातक, पुणे संभाग शिक्षक, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) स्नातक और अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र।

भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन महायुति तथा कांग्रेस, शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शरदचंद्र पवार) और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) सभी पांच सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी, जबकि चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

प्रमुख खबरें

Piyush Goyal ने Berlin में Bayer और Fresenius के अधिकारियों संग की निवेश बैठकें

RTI से खुलासा: कैबिनेट सचिवालय ने एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ दो चुनाव आयुक्तों (ECs) की शिकायतों पर क्यों नहीं की कोई कार्रवाई?

Harvinder Singh और विजय सुंडी ने Asian Para Games में जीता स्वर्ण पदक, चीन को दी मात

Mona Agarwal ने 357.5 स्कोर के साथ रचा नया World Record, एशियाई पैरा खेलों में जीता दूसरा गोल्ड