By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 23, 2026
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत में निवेश के अवसरों पर चर्चा करने के लिए दवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बायर और स्वास्थ्य सेवा समूह फ्रेसेनियस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। बायर के दवा प्रभाग के अध्यक्ष स्टीफन ओलरिच के साथ बैठक के दौरान गोयल ने कहा कि उन्होंने भारत में बायर की विस्तार योजनाओं और अधिक निवेश, नवाचार तथा सहयोग के जरिये देश के मजबूत स्वास्थ्य सेवा तंत्र के साथ कंपनी की भागीदारी बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। गोयल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी, ‘‘फ्रेसेनियस समूह के सीईओ माइकल सेन के साथ सार्थक बैठक हुई।