Uttar Pradesh : गोंडा में मुठभेड़ के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 25 हजार रुपये इनाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2024

गोंडा। गोंडा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्या के कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था और वह दो माह से फरार था। मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि जिले के छपिया थाना क्षेत्र के चांदा रत्ती गांव में तीन और चार मार्च की दरमियानी रात को एक विद्यालय के प्रधानाचार्य की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह अपने रिश्तेदार के घर एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। 

प्रमुख खबरें

खैर तस्करी गिरोह पर शिकंजा, Gurugram से 15 टन अवैध लकड़ी जब्त और व्यापारी अरेस्ट

SEBI ने कल्ट डॉट फिट और ईश्वरी ग्लोबल समेत 3 कंपनियों को IPO लाने की दी हरी झंडी

व्यापार असंतुलन पर Nirmala Sitharaman के बयान के बाद China ने दिया बातचीत का भरोसा

HRCP की रिपोर्ट: Pakistan में अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों का हनन जारी, ईशनिंदा कानून के दुरुपयोग पर चिंता