पंजाब में हत्या के आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2025

पंजाब के अमृतसर में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने रविवार को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस पर गोलियां चलाईं, लेकिन वह जवाबी कार्रवाई में मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नौ मार्च को दर्ज एक हत्या के मामले में हिमाचल प्रदेश के सोलन के एक होटल से बिशंबरजीत सिंह और शरणजीत सिंह को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के दौरान बिशंबरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने शेरोबागा गांव में हथियार छिपा रखा था, इसलिए हथियार बरामद करने के लिए उसे मौके पर ले जाया जा रहा था।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचने पर उसने वहां छिपाकर रखी गई पिस्तौल उठाई और भागने के लिए पुलिस पर गोली चला दी, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि टीम ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें आरोपी को गोली लग गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित