TikTok पर था लाइव, तभी मार दी गई गोली, मस्जिद के सामने कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की हत्या को लेकर अब तक क्या-क्या पता लगा है?

By अभिनय आकाश | Jan 30, 2025

कुरान जलाने को लेकर सुर्खियों में आए इराकी नागरिक सलवान मोमिका की स्टॉकहोम के पास गोली मारकर हत्या हो गई है। बताया जाता है कि हत्या के समय वो टिकटॉक पर लाइव थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक सलवान मोमिका की हत्या किसने की, इसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चला है. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और हत्यारों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। स्टॉकहोम जिला न्यायालय ने कहा कि एक मुकदमे में मोमिका प्रतिवादी थे। गुरुवार को इस मामले पर फैसला सुनाया जाना था। लेकिन प्रतिवादी की मृत्यु हो जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Muslim countries on Mahakumbh: हजार KM दूर से संगम में लगा रहे ऑनलाइन डुबकी, सनातन के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर इतने दीवाने क्यों हुए पाकिस्तानी?

स्वीडिश मीडिया के अनुसार, मोमिका 2018 में इराक से स्वीडन आई थी और 2021 में उसे तीन साल का निवास परमिट दिया गया था। मोमिका के कुरान जलाने के वीडियो को दुनिया भर में प्रचार मिला, जिससे कई मुस्लिम देशों में गुस्सा और आलोचना हुई। साल 2023 में अगस्त के महीने में दो व्यक्तियों सलवान मोमिका और सलवान नजेम ने पहले पवित्र पुस्तक को लात मारी और फिर उसे बंद करने से पहले उसके पन्नों में आग लगा दी। इस घटना में शामिल दोनों वही थे जिन्होंने जून के महीने में स्टॉकहोम की मुख्य मस्जिद के बाहर इसी तरह की शरारत की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने संसद के बाहर एक विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी, जिसमें उत्तेजित प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर मुस्लिम पवित्र पुस्तक को जलाने की योजना बनाई। 

प्रमुख खबरें

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका