सुशांत सिंह राजपूत की हत्या या आत्महत्या? सीबीआई और एम्स मिलकर खोलेंगे सबसे बड़ा राज

By रेनू तिवारी | Sep 22, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में 22 सितंबर का दिन काफी अहम है। लगभग चार महीने बाद सुशांत की मौत के रहस्य से पर्दा उठ जाएगा, कि आखिर सुशांत ने सुसाइड की है या उनकी हत्या हुई हैं?

इसे भी पढ़ें: सुशांत मामले में NCB ने श्रुति मोदी और जया साहा से पेश होने कहा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि दोनों की मौत का किसी न किसी तरह का कोई कनेक्शन जरुर है। दिशा सालियान को भी मुंबई पुसिन ने जांच से पहले ही आत्महत्या घोषित कर दिया था। ठी उसी तरह बिना किसी जांच के पुलिस ने सुशांत की मौत को भी आत्महत्या करार दे दिया था।

इसे भी पढ़ें: सुशांत की बहन मीतू सिंह का ये पोस्ट पढ़कर आ जाएंगे आंखों में आंसू, लिखा- मां- भाई दोनों को खो दिया...

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020  को उनके बांद्रा वाले घर में मृत पाया गया था। सुशांत की मौत से 7 दिन पहले 8 जून को दिशा सालियान की भी एक बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गयी थी। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों ने उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। परिवारवालों ने ये भी कहा है कि रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ 15 करोड़ की फेराफेरी की हैं। 

रिया चक्रवर्ती इस समय ड्रग्स लेने और बॉलीवुड की पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करने के जुर्म में जेल के अंदर हैं। 

रवि किशन ने उठाया बॉलीवुड में होने वाली 'सौदेबाजी' का मुद्दा, कड़े कानून की माँग की 

प्रमुख खबरें

Karnataka Foundation Day: 01 नवंबर को Karnataka मना रहा 70वां स्थापना दिवस, Mysore से जुड़ा है इतिहास

Tejashwi Yadav ने निर्दलीय MLCs के BJP में जाने पर उठाई अयोग्यता की मांग

CEC के इस्तीफे की मांग पर Ramlila Maidan में Congress की रैली, केसी वेणुगोपाल बोले- यह मोदी-शाह को चेतावनी

Ileana DCruz Birthday: तेलुगु सिनेमा से Bollywood तक छाने वाली Ileana DCruz ने तय किया Barfi से शानदार सफर