हत्या-आत्महत्या: लापता महिला होटल के कमरे में मृत मिली, उसका प्रेमी का शव पटरियों पर मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2024

छत्तीसगढ़ में 26 साल की एक महिला की उसके 30-वर्षीय कथित प्रेमी ने संदिग्ध रूप से हत्या कर दी और फिर अपनी भी जान दे दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। वाणी गोयल का शव होटल के कमरे में मिला, जबकि विशाल गर्ग (30) का शव दिन में उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास रेल की पटरियों पर पड़ा मिला।

पुलिसकर्मियों को उसका मोबाइल फोन तो मिल गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अधिकारी ने बताया कि इस बीच, गर्ग का शव खमतराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास रेल की पटरियों से मिला।

गर्ग सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर का निवासी था। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि वीणा रायपुर के जेल रोड इलाके में स्थित ‘होटल बेबीलोन इन’ के एक कमरे में फर्श पर मृत पड़ी है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि महिला की पिटाई की गई और गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बेबीलोन इन’ के एक कमरे में फर्श पर मृत पड़ी है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि महिला की पिटाई की गई और गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम से पता चलेगा। दस्तावेजों और सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि दोनों शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे होटल में आए थे। उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गर्ग ने आत्महत्या करने से पहले महिला की कथित तौर पर हत्या की। हालांकि, मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

आरसीबी ने SRH को हराकर आईपीएल में किया जीत से आगाज, ईशान किशन की पारी पर फिरा पानी

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया