By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2025
पंजाब के बटाला में मुठभेड़ के बाद हत्या के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि माणिक, दीप चीमा की हत्या के मामले में वांछित था, जिसकी दो नवंबर को गुरदासपुर जिले के बटाला में खोखर पैलेस के पास पांच हमलावरों ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी।
गोयल ने बताया कि जब माणिक को रुकने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं, जवाबी कार्रवाई में माणिक गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि माणिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोयल ने कहा कि चीमा हत्याकांड के बाकी दो आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।