‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे के साथ हाथों में धारदार हथियार लिए गोरखनाथ मंदिर पर मुर्तजा का हमला, 2 सुरक्षाकर्मी घायल

By अभिनय आकाश | Apr 04, 2022

सीएम योगी के शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों पर एक व्यक्ति ने अचानक हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवक सुरक्षाकर्मियों पर धारदार हथियार से हमला कर रहा था और इसके साथ ही वो 'अल्लाह हू अकबर' के नारे भी लगा रहा था। गोरखनाथ मंदिर पर जो जहां था बस छिपने की जगह ढूढ़ रहा था। इस घटना के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी गोरखपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। लेकिन हाल ही में मुंबई से लौटा है। उसके पास से एक लैपटॉप भी बरामद हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए

मुर्तजा ने आईआईटी बॉम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। मुर्तजा से पूछताछ के बाद पुलिस उसके पिता मनीर अहमद के पास भी पहुंची। जहां उनसे तफ्तीश में मुर्तजा के पेशे से इंजीनियरिंग करने के बारे में पता चला है। अक्टूबर 2020 से ही वो अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते थे। उन्होंने कहा कि बेटे की दिमागी हालत ठीक नहीं है और शाम के बाद से ही वो उसकी तलाश कर रहे थे।  पकड़े जाने के बाद हमलावर ने मीडिया से की बातचीत में बताया कि उसकी शादी हुई थी पत्नी छोड़कर जा चुकी है। नौकरी भी छूट गयी है। जिसके कारण वह डिप्रेशन में रहता है।

प्रमुख खबरें

PM Surya Ghar Portal पर करें Apply, घर की छत पर Solar Panel लगाएं और पाएं ₹78,000 तक की Subsidy

इस बार हालत बहुत नाजुक है पिता को Brain Hemorrhage होने पर रो पड़े एक्टर Shoaib Ibrahim

Hyderabad की बदलेगी सूरत! Musi River Project से मिलेगा रोजगार, CM Revanth Reddy का बड़ा ऐलान

Haryana CM सैनी का Rahul Gandhi को जवाब, Emergency और 84 के दंगे भूल गए?