जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए

Manoj Sinha

प्रवक्ता ने कहा कि सिन्हा ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर केंद्रशासित प्रदेश के लोगों के कल्याण, शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। बाद में, उपराज्यपाल ने कटरा में सोनू निगम द्वारा गाए गए एक भजन और माता वैष्णो देवी पर बनी एक वेब सीरीज जारी की।

जम्मू|  जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को रियासी जिले में त्रिकुटा पर्वत पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि सिन्हा ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर केंद्रशासित प्रदेश के लोगों के कल्याण, शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। बाद में, उपराज्यपाल ने कटरा में सोनू निगम द्वारा गाए गए एक भजन और माता वैष्णो देवी पर बनी एक वेब सीरीज जारी की।

इस अवसर पर सिन्हा ने कहा कि प्रस्तावित कटरा-अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेसवे के जरिये तीर्थयात्रियों के लिए कटरा की यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो सकेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़