सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में देहरादून से 6 संदिग्ध को पकड़ा गया, होगी पूछताछ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2022

देहरादून।पंजाब पुलिस ने सोमवार को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में यहां से पांच संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। यहां एक पुलिस अधिकारी ने नाम उजागर न किए जाने की शर्त पर बताया कि पांच लोगों को यहां शिमला बाईपास रोड से हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए पंजाब ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें: मां ने अपने छह बच्चों को कुएं में फेंका, सभी की मौके पर हुई मौत

पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक मूसेवाला(28) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा कम किए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि ये पांचों उत्तराखंड के चमोली जिले में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस अब यह पता लगाएगी कि गायक की हत्या में इनकी क्या भूमिका थी।

प्रमुख खबरें

भारतीय AI कंपनियों का निवेश दोगुना, जुटाए 1.6 अरब डॉलर: Tracxn रिपोर्ट

वित्त वर्ष 2026-27 तक Indian Railway के यात्रियों की संख्या 800 करोड़ पहुंचने का अनुमान

Lowy Institute Asia Power Index: भारत तीसरी सबसे बड़ी ताकत, PM Narendra Modi दूसरे सबसे प्रभावी नेता बने

Carlos Alcaraz ने जीता पहला ATP Finals, Jannik Sinner के 17 खिताबों की बराबरी की