मां ने अपने छह बच्चों को कुएं में फेंका, सभी की मौके पर हुई मौत

dead
Google common license

महाराष्ट्र में मां ने अपने छह बच्चों को कुएं में फेंका।एक अधिकारी ने बताया कि यह हैरान करने वाली घटना मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव में हुई। उन्होंने बताया कि 30 वर्षीय महिला की उसके पति के परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर पिटायी की थी, जिसके बाद उसे यह कदम उठाया।

मुंबई।महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक हृदय विदारक घटना में घरेलू विवाद के बाद सोमवार को एक मां ने अपने छह नाबालिग बच्चों को कथित तौर पर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चों में पांच लड़कियां शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

एक अधिकारी ने बताया कि यह हैरान करने वाली घटना मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव में हुई। उन्होंने बताया कि 30 वर्षीय महिला की उसके पति के परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर पिटायी की थी, जिसके बाद उसे यह कदम उठाया। अधिकारी ने बताया कि मृतक बच्चों की उम्र 18 महीने से 10 साल के बीच थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़