संगीतकार ए आर रहमान ने कहा- संगीत की रचना मेरे लिए आध्यात्मिक प्रक्रिया है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

नयी दिल्ली। अकादमी पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान का कहना है कि संगीत की रचना उनके लिए एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है और संगीत बनाने के लिए अपनी अंतरात्मा एवं प्रकृति से जुड़ना बहुत महत्वपूर्ण है। संगीत निर्देशक रहमान (53) ने कहा, ‘‘कला में आप जीवन में उच्च विचारों, उच्च प्रेरणाओं और उच्च वस्तुओं से प्रेरित होते हैं। यदि आप प्रकृति, किसी सार्वभौमिक भावना या चेतना से कुछ लेते हैं, तो आपके काम में महानता होती हैं। हमें अकसर छोटी बातों से प्रेरणा लेने के लिए मजबूर किया जाता है, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा कार्य अधिकतर ‘अनंत प्रकृति’ से प्रेरित होता है।’’

इसे भी पढ़ें: ड्रग्स मामला:धर्मा प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर को छह अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

रहमान ने कहा कि वह हमेशा ऐसे संगीत की रचना करना चाहते हैं, जिससे सभी आयुवर्ग, लिंग, जाति एवं वर्ग के लोग जुड़ाव महसूस कर सकें। एक साधारण लड़के से विश्व के लोकप्रिय संगीतकार बनने तक की रहमान की जीवन यात्रा को नेशनल जियोग्राफिक के ‘मेगा आइकन्स’ के दूसरे संस्करण की तीसरी कड़ी में दिखाया जाएगा। इसकी शुरूआत रविवार को हो रही है। रहमान ने कहा कि उन्हें इससे पहले भी उनके जीवन पर आधारित फिल्म या कार्यक्रम बनाने के कई प्रस्ताव मिले थे, जिन्हें उन्होंने खारिज कर दिया था, लेकिन गुणवत्ता के लिहाज से उन्हें नेशनल जियोग्राफिक का प्रस्ताव अच्छा लगा और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी।

प्रमुख खबरें

Poland में PM Donald Tusk और रक्षा मंत्री पर हमले की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

बीजेपी अपना दफ्तर चुनाव आयोग में खोल ले, Akhilesh Yadav की दो टूक, गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग

Indigo की फ्लाइट में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान की हैदराबाद में सुरक्षित लैंडिंग

Ranji Trophy: Mohammed Shami के चार विकेट से Bengal ने Delhi को 240 रन पर समेटा