संगीतकार एल्टन और पॉप गायिका मैडोना ने कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिये बढ़ाये हाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

लॉस एंजिलिस। कोरोना वायरस से संक्रमित पीड़ितों की मदद के लिए प्रख्यात संगीतकार एल्टन जॉन और पॉप गायिका मैडोना ने 10 लाख अमेरिकी डॉलर का एक आपात कोष बनाने की घोषणा की है। एल्टन (73) अपनी संस्था एल्टन जॉन एड्स फाउंडेशन के जरिये दान देंगे।

 इसे भी पढ़ें: फेमस ब्रिटिश कॉमेडियन एडी लार्ज का कोरोना से निधन

इससे पहले गायक ने कारेाना वायरस राहत कंसर्ट की भी मेजबानी की थी। वहीं, कोरोना वायरस का टीका बनाने में मदद करने के लिए 61 वर्षीय मैडोना ने बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन का सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई है। गायिका ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि वह फाउंडेशन के कार्यों से प्रभावित हैं जो सात शोध प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज खोजने के लिए धन मुहैया कराने का काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: प्लेन कैंसिल होने की वजह से फेमस सिंगर Harry Styles अमेरिका में फंसे

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कोरोना वायरस को रोकने के लिए बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ जुड़ रही हूं। हमें अपने स्वास्थ्य कर्मियों, जो सबसे अधिक असुरक्षित हैं, और हमारे दोस्त एवं परिवार को बचाने की जरूरत है।’’ उल्लेखनीय है कि इस घोषणा से पहले मैडोना ने कोरोना वायरस को ‘‘महान समतावादी’’ कहा था। उन्होंने कहा कि यह वायरस गरीब-अमीर का भेद नहीं करता।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज