प्लेन कैंसिल होने की वजह से फेमस सिंगर Harry Styles अमेरिका में फंसे

harry style

कोरोना वायरस के कारण विमानों का संचालन रद्द होने से गायक हैरी स्टाइल्स अमेरिका में फंसे। मेरिका के गायक ने कहा कि वह घर जाने वाले थे लेकिन महामारी की वजह से कैलिफोर्निया में फंस गए। स्टाइल्स ने कहा, ‘’ मैं एक तरह से कैलिफोर्निया में फंस गया हूं।

लॉस एंजिलिस, दो अप्रैल अभिनेता-गायक हैरी स्टाइल्स ने कहा कि वह कोरोना वायरस के मद्देनजर उड़ानों के परिचालन रद्द होने की वजह से अमेरिका में फंस गए हैं। कई देशों ने कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए बंद लागू किया है जिसकी वजह से उड़ानें रद्द हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना से Hollywood Industry में एक और मौत, 'स्टार वॉर्स' ऐक्टर ऐंड्रयू जैक का निधन

कैपिटल एफएम ब्रेकफास्ट शो से बात करते हुए अमेरिका के गायक ने कहा कि वह घर जाने वाले थे लेकिन महामारी की वजह से कैलिफोर्निया में फंस गए। स्टाइल्स ने कहा, ‘’ मैं एक तरह से कैलिफोर्निया में फंस गया हूं। मैं विमान से घर जाने वाले था लेकिन उसी दिन अमेरिका ने सभी विमानों को रद्द करने का निर्णय लिया और मुझे यहां रूकना पड़ा।’’ उन्होंने कहा कि अभी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि लोग सुरक्षित रहें।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़