ट्रंप के ट्रेड गुरु को मस्क ने कराया सच से सामना, बौखलाकर अब अनाप-शनाप बोलने लगे

By अभिनय आकाश | Sep 08, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने  एलन मस्क के स्वामित्व वाली एक्स पर एक और निशाना साधा, जब उसने भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद के बारे में उनके दावों को संदर्भ देते हुए कम्युनिटी नोट जोड़ा। पीटर नवारो ने ताजा पोस्ट में एक्स पर निशाना साधते हुए कहा कि ये एक और बकवास। सच: रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने से पहले भारत ने बड़ी मात्रा में रूसी तेल नहीं खरीदा था। यह खून का पैसा है और लोग मर रहे हैं। इसके बाद नवारो ने अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग किया। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ पर जितना धमका रहे, पुतिन उतना यूक्रेन पर कहर बरसा रहे, अब 800 ड्रोन दाग दिए

इसी के बाद एलन मस्क एक्टिव हो जाते हैं। फिर एलन मस्क के प्लेटफॉर्म एक्स ने उनके पोस्ट पर एक कम्युनिटी नोट जोड़ दिया, जिसमें कहा गया कि भारत का रूसी तेल खरीदना कानूनी और संप्रभु अधिकार है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं है। ये भी बताया गया कि अमेरिका खुद अरबों डॉलर का रूसी सामान जैसे यूरेनियम आयात कर रहा है। इसलिए भारत पर सवाल उठाना दोहरा मापदंड है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के फैक्ट चेक के बाद ट्रंप के करीबी नवारो फिर से भड़क उठे और उन्होंने अपने अंदाज में एलन मस्क पर हमला बोलते हुए लिख दिया कि वाह, मस्क लोगों की पोस्ट पर प्रोपोगैंडा फैला रहे हैं। नीचे दिया गया घटिया नोट भी यही है। भारत रूस से तेल सिर्फ मुनाफा कमाने के लिए खरीदता है। रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण से पहले उसने कोई तेल नहीं खरीदा था। भारत सरकार की स्पिन मशीन उच्च गति से चल रही है। यूक्रेनियों को मारना बंद करो, अमेरिकियों की नौकरियां छीनना बंद करो। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस