टेस्ला से दस प्रतिशत कर्मचारियों को निकाल सकते है मस्क : रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2022

न्यूयॉर्क|  टेस्ला के मख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क के दस प्रतिशत कर्मचारियों को निकालने और इलेक्ट्रिक वाहनों के बिना किसी कारण ब्रेक लगने की शिकायतों की खबरों बीच कंपनी के शेयर शुक्रवार को करीब नौ प्रतिशत तक लुढ़क गए।

कंपनी की तरफ से हाल में दाखिल एक नियामकीय सूचना के अनुसार टेस्ला के साथ वर्तमान लगभग एक लाख कर्मचारी काम करते है। इस संख्या में टेस्ला की सहायक कंपनियों में काम करने वाली कर्मचारी भी शामिल है। इन ख़बरों के बीच टेस्ला के शेयर शुक्रवार को 66 डॉलर गिरकर 709 डॉलर पर आ गए।

दो महीने पहले तक कंपनी के शेयर 1,150 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहे थे। इस बीच अमेरिका के सरकारी नियामकों ने शुक्रवार को बताया कि 750 से अधिक टेस्ला वाहन मालिकों ने कारों को लेकर शिकायत की है।

ग्राहकों का कहना है कि आंशिक रूप से स्वचालित ड्राइविंग प्रणाली पर चलने वाली कारें बिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक अपने आप रुक रही हैं।

प्रमुख खबरें

Amit Shah ने Nepal Flood पर UP और Bihar को किया सतर्क, NDRF तैनात

Barcelona का Julian Alvarez पर बड़ा दांव, President Laporta बोले- डील के लिए आखिरी समय तक करेंगे इंतज़ार

India Japan द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 50 अरब डॉलर पहुंचेगा, ASSOCHAM की रिपोर्ट

Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले, Bihar में Nepal की बाढ़ के बाद अलर्ट