मस्क ने ट्विटर करार से खींचा हाथ, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के चेयरमैन ने कहा- लेंगे लीगल एक्शन

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2022

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर के अपने प्रस्ताव को छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी अब टेस्ला के सीईओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रही है ताकि सौदे को अंजाम दिया जा सके। मस्क ने कहा कि वह हाल के दिनों में सबसे बड़ी खरीद को समाप्त कर रहे हैं क्योंकि ट्विटर अपने प्लेटफॉर्म पर नकली खातों की संख्या के बारे में पर्याप्त जानकारी प्रदान करने में विफल रहा है।

इसे भी पढ़ें: देवी काली विवाद: मध्य प्रदेश सरकार ने पर ट्विटर को भेजा कानूनी नोटिस

दुनिया के सबसे अमीर आदमी और सबसे प्रभावशाली सोशल मीडिया नेटवर्क में से एक के बीच के मेगा डील में आया ये नया ट्विस्ट एक विशाल कानूनी लड़ाई की ओर जाता दिखाई दे रहा है।  मस्क के ऐलान के बाद अब ट्विटर की तरफ़ से कहा गया है कि कंपनी इस मर्जर को पूरा करना चाहती है और इसे कराने के लिए कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट ट्रेलर ने एक ट्वीट के जरिये कहा कि बोर्ड एलन मस्क के साथ किए गए टर्म्स और कीमत पर ही इस ट्रांजक्शन को बंद करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम इस मर्जर और एग्रीमेंट को पूरा करवाने के लिए लीगल एक्शन भी लेंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि डीलवेयर कोर्ट ऑफ चैसरी में प्रिवेल करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर