एलन मस्क ने बेचे चार अरब डॉलर कीमत के शेयर, टेस्ला के निवेशकों को सता रहा यह डर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2022

डेट्रॉयट।अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने टेस्ला में 44 लाख शेयर बेच दिए हैं जिनकी कीमत लगभग चार अरब डॉलर है। उन्होंने ट्विटर की खरीद के लिए कोष जुटाने की खातिर यह कदम उठाया है। मस्क ने प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग को बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इन शेयरों को बीते कुछ दिन में 872.02 डॉलर से 999.13 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर बेचा गया।

इसे भी पढ़ें: बाजार में जबरदस्त तेजी, एक बार फिर से सेंसेक्स 57 हजार के पार

टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने ट्वीट किया कि कंपनी के और शेयरों की बिक्री करने का अभी कोई इरादा नहीं है। ज्यादातर शेयर मंगलवार को बिके जब इनमें 12 फीसदी की गिरावट आई थी। विश्लेषकों का कहना है कि टेस्ला के निवेशकों को यह आशंका है कि ट्विटर के कारण मस्क का ध्यान टेस्ला से भटक जाएगा और इस इलेक्ट्रिक कार कंपनी के संचालन में उनकी दिलचस्पी कम हो जाएगी। मस्क ने करीब 44 अरब डॉलर में ट्विटर के अधिग्रहण का समझौता किया है।

प्रमुख खबरें

Middle East का मशहूर Dessert कुनाफा घर पर बनाएं, ये Viral Recipe इफ्तार और पार्टियों की बनेगी जान

Farooq Abdullah Attack पर डिप्टी CM का बड़ा सवाल- Jammu में वो सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का क्या?

Famous Shiva Temple: Bengaluru में भगवान शिव का अद्भुत Miracle, 400 साल से नंदी के मुख से हो रहा निरंतर जलाभिषेक

Bihar Recruitment बोर्ड की बड़ी लापरवाही, सालों बाद मिले Admit Card पर कुत्ते की तस्वीर