मुस्लिम ब्रदरहुड भी नहीं आया काम, कश्मीर पर पलट गया अजरबैजान, पाकिस्तान को लगा झटका

By अभिनय आकाश | May 28, 2025

पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है। कश्मीर के मोर्चे पर पाकिस्तान के लिए ये बड़ी हार भी है। पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ कश्मीर का प्रोपोगैंडा पूरी दुनिया में फैलाता जा रहा है। लेकिन जिस तरह से भारत ने पाकिस्तान की 6 से 10 मई के दरमियान दवाई की है। उसके बाद अब कई देश चुप्पी साधे बैठे हैं। हालांकि इनमें से कुछ भारत के दुश्मन और कुछ दोस्त भी हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भारत से पिटाई के बाद भागे भागे पहले तुर्की पहुंचे। तुर्की के बाद वो ईरान जाते हैं और फिर अजरबैजान पहुंचते हैं। तुर्की में वो भारत के लिए खिलाफ प्रोपोगैंडा करते हैं और एर्दोगन उसका समर्थन करते हैं। लेकिन जिस तरह कश्मीर के मामले को गर्मानी की कोशिश पाकिस्तान की तरफ से की जा रही थी वो ईरान पहुंचते पहुंचते ही ध्वस्त हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व पाक सेना मेजर ने खोल दी पोल, आसिम मुनीर ने बनाया पहलगाम अटैक का प्लान, ISI ने किया सर्विलांस

इल्हाम अलीयेव पाकिस्तान का समर्थन करते हैं और तुर्की के साथ खुद को खड़ा करते हैं। यानी पाकिस्तान, तुर्की और अजरबैजान तीनों ही मुस्लिम ब्रदरहुड के नाम पर एक दूसरे के साथ खड़े हैं। लेकिन पाकिस्तान की पिटाई के बाद अजरबैजान के राष्ट्रपति भी चुप्पी साधे बैठे हैं। कश्मीर पर कोई बयान नहीं देते हैं। अजरबैजान और पाकिस्तान के राष्ट्र प्रमुखों के बीच जब मीटिंग होती है तो इसमें कश्मीर का जिक्र कहीं नहीं आता है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह को सुप्रीम राहत, अब हाई कोर्ट में नहीं होगी सुनवाई

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने पारस्परिक रूप से लाभकारी क्षेत्रों में निवेश के माध्यम से रणनीतिक साझेदारी में विविधता लाने के लिए अपने देशों की साझा प्रतिबद्धता दोहराई। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। लाचिन में अपनी बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की और पाकिस्तान एवं अजरबैजान के बीच बढ़ते राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि दोनों देश हर मौके पर एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी ऐसा करते रहेंगे। 

 Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi   

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी