Hamas चीफ की मौत पर मुस्लिम देशों ने कर दिया खतरनाक ऐलान, क्या सच में इजरायल को कीमत चुकानी पड़ेगी?

By अभिनय आकाश | Jul 31, 2024

इजरायल अपने दुश्मनों को ढेर करता रहा है। लेकिन इस्माइल हानिया को मौत के घाट उतार दिया। इसे उसकी बहुत बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। हमास अपनी सैनिक ताकत घटने के बावजूद अभी भी लगातार हमले कर रहा था। इसके पीछे की वजह माना जा रहा था कि इस्माइल हानिया पूरी दुनिया के मुल्कों से हमास के लिए फंड एकट्ठा कर रहा था और ताकत जुटा रहा था। लेकिन उसे मौत के घाट उतारकर इजरायल ने अपना बदला पूरा किया है। ये हमला ईरान की राजधानी तेहरान में पूरा गया। इस्माइल हानिया को उसके बॉर्डीगार्ड समेत मौत के घाट उतार दिया गया। इस हमले के बाद तेहरान में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। उधर लेबनान की राजधानी बेरूत पर भी इजरायली डिफेंस फोर्स ने अटैक किया। गोलन हाइट्स में 2 बच्चों की मौत का बदला लेना मकसद था। 

इसे भी पढ़ें: PM पद पर रहा शख्स कैसे बना इजरायल का दुश्मन नं-1, US ने टेररिस्ट घोषित किया, इस्माइल हानिया की पूरी कुंडली 10 प्वाइंट में जानें

तुर्की ने हमास चीफ की हत्या की कड़ी निंदा की है और कहा कि इजरायल के इस हमले का मकसद गाजा में चल रहे युद्ध को क्षेत्रीय स्तर पर बढ़ाना है। हानिया को शहीद बताते देते हुए तुर्की ने कहा कि अपनी मातृभूमि में शांति से रहने के लिए शहीद हुए लोगों के प्रति हम संवेदना जताते हैं। अपने राजनीतिक चीफ की मौत पर हमास के पोलिटिकल ब्यूरो के एक सदस्य मोउसा अबू मरजूक ने कहा कि हानिया की मौत की बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस्माइल हानिया की 'कायरतापूर्ण' हत्या का जवाब दिया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक