Hind City Dubai: इस मुस्लिम देश ने अपने शहर का बदला नाम, अल मिन्हाद अब कहलाएगा 'हिंद सिटी'

By अभिनय आकाश | Feb 02, 2023

केंद्र सरकार के एक फैसले को लेकर इन दिनों देश की राजधानी में खूब चर्चा चल पड़ी। सरकार द्वारा मुगल गार्डन का नाम बदलने को लेकर राजनीति भी देखने को मिली। वहीं अब खबर है कि दुनिया में सबसे ताकतवर मुस्लिम देशों में गिने जाने वाले संयुक्त अरब अमीरात ने भी अपने शहर का नाम बदल दिया है। यूएई ने अपने शहर का नाम बदलकर हिंद सिटी रख दिया है। ये शहर अबतक अल मिनहाद के नाम से जाना जाता था। लेकिन अल मिनहाद अब हिंद सिटी बन गया है। ये फैसला संयुक्त अरब अमीरात के शासक शेख मोहम्मद बिन राशीद अल मख्तुम के आदेश के बाद लिया गया है। आपको बता दें कि हिंद सिटी करीब 84 किलोमीटर में फैला हुआ है।

हिंद 1

हिंद 2

हिंद 3

हिंद 4

दुबई के शासक और संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने 29 जनवरी को अल मिन्हाद क्षेत्र का नाम बदलकर 'हिंद शहर' करने के निर्देश जारी किए। हिंद 1 से हिंद 4 तक 4 जोन वाला यह शहर 83.9 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। जैसे ही यह खबर भारत पहुंची, कुछ लोगों ने ऑनलाइन दावा किया कि भारतीयों के योगदान को स्वीकार करने के लिए दुबई जिले का नाम बदल दिया गया है। हालांकि नाम बदलने के लिए कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। "हिंद" का अर्थ अरबी में काफी कुछ हो सकता है, और यह एक पुराना अरबी नाम भी है। दरअसल, शेख मोहम्मद की पहली पत्नी का नाम भी हिंद है। शेख मोहम्मद की वरिष्ठ पत्नी हिंद बिन्त मकतूम अल मकतूम ने 26 अप्रैल 1979 को एक भव्य समारोह में उनसे शादी की। इस दंपति के 12 बच्चे थे, जिनमें क्राउन प्रिंस और दुबई के क्राउन के लिए अगली कतार में शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम शामिल है।  

प्रमुख खबरें

Seema Kaliraman ने Commonwealth Games में महिला चक्का फेंक में जीता कांस्य पदक

Kozhikode के footwear factory में भीषण आग से भारी नुकसान, दमकल ने पाया काबू

World Junior Squash Team Championship में भारतीय पुरुष टीम ने जीता कांस्य पदक

Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी, आईटी शेयरों में दबाव से बढ़त सीमित