Israel Big Attack On Lebanon: इजरायल की भीषण बमबारी से दहला मुस्लिम देश, 182 लोगों की मौत

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2024

दक्षिणी लेबनान में इज़रायल द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 182 लोग मारे गए और 700 से ज़्यादा लोग घायल हुए, जिनमें बच्चे, महिलाएँ और चिकित्सक शामिल हैं। इजराइल की सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में तस्वीर जारी करते हुए घोषणा की कि सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी, तेल अवीव स्थित सैन्य मुख्यालय से अतिरिक्त हमलों को मंजूरी दे रहे हैं। इज़रायल ने लेबनान के कई इलाकों में बमबारी की है। उसके रक्षा बल ने लोगों को तुरंत अपने घरों और अन्य इमारतों को छोड़ने की चेतावनी दी, जहाँ ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह आतंकवादी समूह कथित तौर पर हथियार रखता है। 

इसे भी पढ़ें: Israel के दुश्मन के साथ PM मोदी ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख नेतन्याहू भी सोच में पड़ जाएंगे

जब इजराइल हमले कर रहा था, तब इजराइली अधिकारियों ने उत्तरी इजराइल में हवाई हमले के सायरन बजने की सूचना दी, जिसमें लेबनान की ओर से रॉकेट हमला किए जाने की चेतावनी दी गई थी। इजराइल ने सोमवार को दक्षिण लेबनान के निवासियों से अपील की थी कि वे अपने घरों को खाली करके चले जाएं। इजराइल ने दावा किया कि हिजबुल्ला ने वहां हथियार जमा कर रखे हैं और उसने भयावह हमलों की चेतावनी दी है। 

प्रमुख खबरें

Kanya Pujan Outfit Ideas: कन्या पूजन में बेटी को क्या पहनाएं? इन 4 ड्रेस से मिलेगा प्यारा ट्रेडिशनल लुक

Climate Change से भारतीय खेती को झटका, 2030 तक अनुकूलन के लिए 56 लाख करोड़ की दरकार

राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में जमा किए 2 करोड़ रुपये, कोर्ट ने दिया मध्यस्थता का सुझाव और पासपोर्ट जारी करने का आदेश

Gold Import 27% घटने से Trade Deficit पर घटेगा दबाव, 19.27 अरब डॉलर पर आया आयात