PM मोदी के हाथों में फ्रेंडशिप बैंड बांधने वाले मुस्लिम देश को मिली सरेआम धमकी, अंजाम कतर से भी बुरा होगा

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2023

एक ऐसा मुस्लिम देश जिसने कश्मीर के मुद्दे पर भारत का साथ दिया। इतना ही नहीं इसने अपने मुल्क में मंदिर बनाने की जगह दी। इसी मुस्लिम देश ने हाल ही में पीएम मोदी को गले लगाया था। लेकिन इस देश को अब धमकी मिल रही है। संयुक्त अरब अमीरात वो मुस्लिम देश है जो मीडिल ईस्ट में भारत का सबसे मजबूत दोस्त माना जाता है। यूएई के राष्ट्रपति शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पीएम मोदी को फ्रैंडशिप बैंड पहनाई। लेकिन अब एक मुस्लिम देश संयुक्त अरब अमीरात को धमकी दे रहा है। धमकी देने वाला देश सऊदी अरब है। 

इसे भी पढ़ें: China Hacker US: चीन का साइबर अटैक, अमेरिकी राजदूत का ईमेल अकाउंट हैक

सऊदी अरब और यूएई के बीच तनाव का मुख्य कारण मध्य पूर्व में वर्चस्व और ओपेक पर नियंत्रण को लेकर है। यमन और सूडान में दोनों देशों के अलग-अलग हित हैं। जबकि सऊदी अरब की ओर से वैश्विक तेल की कीमतें बढ़ाने की जिद ने यूएई के साथ इस विवाद को और गहरा कर दिया है। इसके अलावा सऊदी अरब ने हाल ही में लगभग 12 साल बाद अरब लीग में सीरिया की वापसी करवाकर सुर्खियां बटोरीं, जिसके लिए यूएई लंबे समय से प्रयास कर रहा था। साथ ही साल की शुरुआत में ईरान के साथ सऊदी अरब के राजनयिक मेल-मिलाप ने भी यूएई को आश्चर्यचकित कर दिया। 

 

प्रमुख खबरें

Iran का America को दोटूक जवाब, कहा- बार-बार बदलती शर्तों पर नहीं होगी Peace Talks

India-South Korea की नई जुगलबंदी, Defence, AI और Chip Making पर हुई Mega Deal

Jaypee Associates Case में नया मोड़, Vedanta पर Bid की जानकारी लीक करने का संगीन आरोप

RBI का बड़ा फैसला: Forex Market में रुपये से जुड़े कड़े नियम बदले, ट्रेडर्स को मिली बड़ी राहत