इस मुस्लिम दोस्त ने भारत को दिया बड़ा धोखा, चीन के साथ बढ़ा रहा अपनी नजदीकियां

By अभिनय आकाश | Aug 25, 2026

मिस्र में चल रही ईगल्स ऑफ सिविलाइजेशन एक्सरसाइज से आई तस्वीरों ने नई दिल्ली से लेकर पेरिस तक हलचल तेज कर दी है। पहली बार चीन का भारी भरकम J6 फाइटर जेट सीधे राफेल के साथ कॉम्बैट ड्रिल कर रहा है। पिछले साल भारत पाकिस्तान संघर्ष के दौरान भी चीनी J10 फाइटर जेट की भूमिका ने खूब ध्यान खींचा। अब सवाल यह है कि क्या इस एक्सरसाइज से चीन को राफेल की कमियां और खूबियों की वो दुर्लभ जानकारी मिल जाएगी जिसका इस्तेमाल वह भविष्य में भारत के खिलाफ कर सकता है। मिस्र की सेना की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक चीनी वायुसेना पीएलएफ यानी पीपल्स लिबरेशन आर्मी एयरफोर्स का जे6 और मिस्र वायुसेना का दशॉल ट्रैफेल एक साथ कई दिवसीय हवाई अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। एवीआईसी शेनयांग द्वारा निर्मित एक ट्विन इंजन टू सीटर 4.5 जनरेशन का भारी फाइटर जेट है जिसे रूसी एसयू 30 के डिजाइन पर तैयार किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Russia के सबसे अजीब इलाके को बचाएगा भारत, पुतिन-जयशंकर की मुलाकात पर बड़ा खुलासा!

यह घटनाक्रम इसलिए भी संवेदनशील हो जाता है क्योंकि मई 2025 में भारत के खिलाफ संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने बड़े पैमाने पर चीन निर्मित जेसी जेट का इस्तेमाल किया। हालांकि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के लगभग एक दर्जन विमानों जिनमें F16 और JF7 शामिल उन्हें ढेर कर दिया था। वहीं दूसरी ओर मिस्र भारत का गहरा मित्र होने के साथ-साथ अमेरिका का रणनीतिक साझेदार भी है जो F16 जेट और अपाचे हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल करता है। मिस्र का चीन के साथ यह अभ्यास बीजिंग को पश्चिमी और फ्रांसीसी तकनीक की गहराई समझने का वो मौका दे रहा है जो उसे अपनी सीमा पर कभी नहीं मिल सकता। मिस्री में राफेल और J16 का एक साथ उड़ान भरना चीन के लिए भले ही जैकपॉट साबित हो रहा हो लेकिन भारतीय वायुसेना के लिए अपनी युद्ध नीतियों में बदलाव करने की एक नई चुनौती बन सकता है।

प्रमुख खबरें

Under 23 World Championship में Vishwajeet More ने Greco Roman कुश्ती का पहला रजत जीता

Jasprit Bumrah का कोई रिप्लेसमेंट नहीं, West Indies T20I में हार के बाद बोले Sanju Samson

AAP ने Connaught Place में CJP के तिरंगा लहराओ कार्यक्रम को दिया समर्थन

PM Narendra Modi ने Ladakh को दी 3350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात