मुस्लिम महिला का हलाला के नाम पर हुआ बलात्कार, योगी सरकार ने दिए जांच के आदेश

By अजय कुमार | Oct 18, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला जालौन के कदौरा थानाक्षेत्र के गांव की एक महिला को तीन तलाक देने के बाद दो बार उसका जबरन हलाला कराये जाने के घिनौने कृत्य को गंभीरता से लेते हुए जबरन हलाला कराये जाने की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही है।हलाला के नाम पर बलात्कार का शिकार हुई महिला न्याय के लिए भटक रही थी और पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। जलौन के पुलिस अधीक्षक पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: लाउडस्पीकर से अजान देने को लेकर इमाम समेत चार लोगों पर हमला, मामला दर्ज

 

मुख्यमंत्री कार्यालय ने मुस्लिम महिला के साथ हलाला के नाम पर बलात्कार किए जाने की शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी जालौन को कार्रवाई का आदेश दिया था। शिकायती पत्र के मुताबिक, पीड़िता की शादी कानपुर देहात के पुखरायां निवासी नसीम अली के साथ वर्ष 2014 में हुई थी। पति व ससुराल वाले दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक प्रताडऩा देने लगे। शादी के कुछ वर्षों बाद ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया तो वह मायके आ गई। कुछ दिन बाद पति ने पत्र भेजकर उसे तीन तलाक दे दिया। रिश्तेदारों के दबाव पर पति और उसके रिश्तेदार उसे अपने घर ले गए, जहां ससुर हबीब अली, सास जमीला ने जबरन मारपीट करते हुए उसका पहला हलाला नंदोई शाहिद अली निवासी आगरा व दूसरा एक और नंदोई राशिद अली निवासी फिरोजाबाद के साथ करा दिया। इसके बाद भी पति ने उसे फिर तलाक दे दिया और दूसरी शादी कर ली।

इसे भी पढ़ें: बंदूक के दम पर लूटे 10,000 नकद और सोने की दो चेन, एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर हुआ हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी जालौन को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने कदौरा प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी है। कोतवाली प्रभारी रविन्द्र नाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट