Thank You Modi ji..., Waqf Bill के समर्थन में सामने आईं मुस्लिम महिलाएं, विरोध के बीच BJP के लिए बड़ी राहत

By अंकित सिंह | Apr 02, 2025

आज लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश होगा। इसको लेकर सियासत तेज हैं। इन सबके बीच दिल्ली की महिलाएं आज लोकसभा में पेश किए जाने वाले वक्फ (संशोधन) विधेयक के समर्थन में उतरीं। भोपाल में भी महिलाएं वक्फ (संशोधन) विधेयक के समर्थन में सामने आईं। वहीं, मुंबई के बोरीवली में मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य आज संसद में केंद्र सरकार द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश किए जाने से पहले जश्न मना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Waqf Bill | वक्फ बिल संसद में हो सकेगा पास या नहीं, जानें पूरा नंबर गेम

वीरेंद्र सचदेवा का बयान

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुझे इस बिल का विरोध करने वालों की मानसिकता पर तरस आता है। वक्फ (संशोधन) विधेयक उन सभी लोगों की तरक्की का काम करने वाला है, जिनके अधिकार छीने गए हैं। यह बिल पिछले साल अगस्त में सदन में लाया गया था, जिसके बाद इसे जेपीसी के पास भेज दिया गया था। पूरे भारत से लोगों ने जेपीसी को अपने सुझाव दिए हैं। अगर इस बिल से हमारे गरीब मुस्लिम भाई-बहनों को फायदा होता है, उनका विकास होता है, तो मुझे समझ में नहीं आता कि इन विपक्षी नेताओं को इस पर क्या आपत्ति है।

प्रमुख खबरें

Ajith Kumar से गले मिले CM Vijay तो मचा सियासी बवाल, DMK ने कसा तंज

Goa Assembly Election 2027: AAP और GFP ने बनाया Goa First गठबंधन

Kejriwal और Vijay Sardesai का Goa First गठबंधन, गोवा में भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत पर किया प्रहार

Trisha Krishnan और Vijay के नए Video से फिर उड़ी अफेयर की अफवाह, Silverstone में दिखे साथ