By राजीव शर्मा | Mar 12, 2022
मेरठ में मुस्लिम महिलाओं ने योगी आदित्यनाथ की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी। मेरठ में दक्षिण सीट से भाजपा के विधायक सोमेंद्र तोमर को दूसरी बार चुनाव जीतने पर मुस्लिम महिलाओं ने अल्लाह से उनकी लंबी उम्र की दुआ की। मुस्लिम महिलाओं ने बताया की उन्होंने दुआ की ,की अल्लाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हमारे विधायक को इतनी लंबी उम्र दे की वह किसी से न डरें।
हम भारत के रहने वाले हैं। हम जितनी भी मुस्लिम बहनें हैं। हमारे हक की लड़ाई लड़ने के लिए अल्लाह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी जी, हमारे क्षेत्र के विधायक सोमेंद्र तोमर की उम्र दराज़ करें और उनको इतनी हिम्मत दें की वह किसी से न डरें। दुआ मांगने वाली मुस्लिम महिलाओं में सहारा फाउंडेशन की अध्यक्ष अफरोज जैदी, रेशमा, शबाना, सना, रुखसार खान और अन्य रहीं।